
रायपुर, तोपचंद। Cabinet Minister Brijmohan Agarwal : सीएम विष्णुदेव साय आज मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। जिसमें 9 विधायक राजभवन में मंत्री पद पर शपथ ले चुके हैं। साय के मंत्रिमंडल में रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल का नाम भी शामिल है। बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से पिछले 8 बार के विधायक है। उन्होंने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके महंत राम सुंदर दास को 67 हजार वोटों से हराया है। जिसके बाद आज मंत्री पद पर शपथ ले चुके हैं।
बृजमोहन अग्रवाल की पॉलिटिकल जर्नी
बृजमोहन अग्रवाल एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी से की है। जिसके बाद अविभाजित मध्य प्रदेश में भी राज्य मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
बृजमोहन अग्रवाल वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे. 1984 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने. 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे. 1990 में वे पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए. वे राज्य के सबसे युवा एमएलए थे. इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे विधायक चुने गए.
चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी झूमा-झटकी
1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतते रहें है। लगातार क्षेत्र में सक्रियता का फायदा उन्हें मिलता है। बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस हर बार नए-नए प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारती रही है। इस बार दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास को बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया था। महंत राम सुंदर दास जांजगीर जिले की पामगढ़ विधानसभा और जैजैपुर विधानसभा सीट से पूर्व में विधायक रह चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बैजनाथ पारा में अग्रवाल के साथ कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झूमा झटकी भी कर दी। अपने ऊपर हमले की एफआईआर बृजमोहन अग्रवाल ने करवाई,जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इस घटना के बाद लोगो का सिंपैथी वोट बृजमोहन को बड़ी मात्रा में मिला।
2023 में भारी अंतराल से जीते बृजमोहन
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से जीते बृजमोहन अग्रवाल को सभी 20 वार्डों में बढ़त मिली है। वार्डों में आठ में भाजपा और 12 में कांग्रेस पार्षद है। जबकि इस वार्ड में महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे का वार्ड भी आता है। इसके बाद भी किसी भी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास को निर्णायक बढ़त नहीं मिली। नगर निगम सभापति के ब्राह्मण पारा में कांग्रेस को मात्र 55 वोट और भाजपा को 5000 वोट मिले। इसी तरह चांगोरा भाटा में बृजमोहन अग्रवाल को अच्छी बढ़त मिली। अग्रवाल ने रायपुर जिले की शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,09,263 मत हासिल किए और कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया। महंत को 41,544 मत मिले
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें