तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले मध्य प्रदेश में आज ही मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मध्यप्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए है। यहां भाजपा नेता जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।
मध्य प्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अरुण साव और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि, विधायक दल की बैठक में जैसे ही विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री के लिए ऐलान हुआ। उसके बाद यहां दो नेताओं के नाम उप मुख्यमंत्री के लिए चर्चा में आ गया था। लेकिन भाजपा की ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। आज शपथ ग्रहण समारोह में दोनों नेता ने पद की शपथ ली।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में पहले ही हो चुकि थी घोषणा
बता दंे कि, छत्तीसगढ़ के बाद जब मध्य प्रदेश व राजस्थान में विधायक दल की बैठक हुई तो इन दोनांे ही राज्यों मंे मुख्यमंत्री के नाम के साथ दो-दो उप मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया था।
कौन है अरुण साव और विजय शर्मा?
बता दें कि, अरुण साव मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए है। आज उन्होंने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में अरुण साव बिलासपुर से पहली बार सांसद चुने गए। इसके बाद उन्हें 2022 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। विधानसभा चुनाव 2023 उनके नेतृत्व मंे भापजा ने लड़ा और बहुमत हासिल कर सरकार बनाई। सांसद रहते वे खुद लोरमी से विधानसभा चुनाव लड़े और जीतकर आए। इसके बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिए।

अरुण साव मुंगेली से ग्रेजुएशन और बिलासपुर से कानून की डिग्री ली। इस दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में भी सक्रिय रहे। 1990 में एबीवीपी की मुंगेली जिला यूनिट के अध्यक्ष बने। इसके बाद एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य भी रहे। 1996 में अरुण साव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयूमो) के साथ अपने करियर की शुरुआत की। साव छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की और राज्य के महाघिवक्ता के कार्यालय में उन्होंने काफी समय तक काम किया।
विजय शर्मा का राजनीतिक सफर
विजय शर्मा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मोहम्मद अकबर को कवर्धा विधानसभा सीट से हराया है. छात्र जीवन से ही वे राजनीति में आ गए थे. ABVP से लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री तक का राजनीतिक अनुभव है. 2021 में कवर्धा में हुए झन्डा विवाद में उनको जेल भी जाना पड़ा था. इसी के बाद विजय शर्मा को प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली.

छत्तीसगढ़ के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साल 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता रहे हैं। इस दौरान कवर्धा नगर इकाई के सहसंयोजक का दायित्व भी संभाला है। 1993 में वे छात्र संगठन में सक्रिय रहे। वह 2004 में भाजयुमो कबीरधाम जिला के जिला अध्यक्ष रहे। 2011 में उन्होंने जिला महामंत्री की कमान संभाली। वे दो बार के जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। साल 2016 में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की कमान संभाली।
इसके बाद प्रदेश महामंत्री बनाया गया। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहम्मद अकबर को पटखनी देते हुए जीत हासिल की। इनका नाम डिप्टी सीएम के लिए पहले से ही चर्चा में था। इसके बाद आज मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय शर्मा ने दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें