CG News: दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आरोप लगाते कहा- खामियाजा भुगतना पड़ा…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद एक तरफ कांग्रेस नेताओं का गुस्सा सामने आ रहा है तो दूसरी तरफ अब कई नेता इस्तीफा दे रहे है। वहीं कांग्रेस पार्टी बगावत करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

इन सबके बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता दिलीप षड़ंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि, दिलीप षड़ंगी कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि, मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था।

Read More: बृहस्पत सिंह को कांग्रेस का नोटिसः TS सिंहदेव और शैलजा को लेकर कही थी ये बात, 3 दिन में देना होगा जवाब

किन्तु लगातार पांच वर्षाें तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा। तद्सम्बन्ध में मुख्यमंत्री, संस्कृति मंत्री एवं कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। अतः इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त