रायपुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 54 सीटों के साथ सरकार बना ली। अपने इतिहास में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। इसी तरह कांग्रेस ने अब तक सबसे कम 35 सीटें हासिल की है। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के झोली में एक सीट आई है। कांग्रेस के कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इसमें टीएस सिंहदेव भी शामिल हैं।
अंबिकापुर सीट से टीएस सिंहदेव शुरुआत में आगे चल रहे थे। दो राउंड की गिनती के बाद टीएस सिंहदेव 1100 से अधिक वोटों से आगे थे, लेकिन तीसरे राउंड में भाजपा यहां 366 वोटों से आगे हो गई। इसके बाद 11वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा की लीड यहां बढ़कर सात हजार पार हो गई। इसके बाद भाजपा की लीड कम होती गई। आखिरी राउंड में भाजपा को अधिक वोट मिल गए और सिंहदेव नहीं जीत पाए।
टीएस सिंहदेव ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं. विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा. अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद. आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा.
छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) December 4, 2023
विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा।
अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें