दो भाइयों ने की थी चंद्रशेखर की हत्याः अब मृतक की पत्नी और महिला के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू

@वैभव चौधरी

तोपचंद, धमतरी। धमतरी जिले में 15 अक्टूबर 2023 को चंद्रशेखर गिरी की हत्या कर दी गई थी। ग्राम मरौद निवासी चंद्रशेखर कुरूद के पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी के बेटे थे। जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों ने चंद्रशेखर की हत्या की थी। अब उसके जमीन को लेकर मृतक के दोनों पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया है।

महिला बता रही खुद को मृतक की पत्नी

मृतक चंद्रशेखर गिरी की पहली पत्नी प्रभावती गिरी ने आरोप लगाया है कि उसके पति के साथ एक महिला फर्जी तरीके से रह रही थी। जो अपने आपको चंद्रशेखर की पत्नी बता रही है। पहली पत्नी ने कहा कि गांव में उसने अपनी जमीन को बोने के लिए गांव के लोगों को रेगहा में दिया था। लेकिन अपने आप को चंद्रशेखकर की दूसरी पत्नी बताने वाली महिला फसल को नहीं काटने के लिए ग्रामीणों को डरा धमका रही है। जिसके चलते मृतक की पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी के सभी शिकायतों को निरस्त करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

Read More: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: मजदूर के हाथ-पैर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती

वही गांव के सरपंच का कहना है कि प्रभावती गिरी ही मृतक चंद्रशेखर की असली पत्नी है। सरपंच ने बताया कि चंद्रशेखर ने कुछ महिनों पहले एक महिला को अपने साथ लाया था। महिला यह दावा कर रही है की वे चंद्रशेखर की पत्नी है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त