रायपुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ में बीते दिन कुछ जगहों पर बारिश हुई तो कुछ जगहों पर बादल छाए रहे। ऐसे ही आज भी मौसम के मिजाज बदले नजर आ रहे हैं। बता दें कि आज भी कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर यानी बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
बीते दिन मौसम का हाल
सबसे अधिकतम तापमान 32 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री जांजगीर में रिकॉर्ड किया गया।
कल राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने से दिन में ठंड रही। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें