नहीं माने लड़की के परिवार वाले! छठ घाट से पूजा कर लौट रहे थे तो किया हमला, दो लोगों की मौत, 4 घायल

तोपचंद, नेशनल डेस्क। बिहार में एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, छठ घाट से पूजा कर लौट रहे सदस्यांे पर बंदूक से हमला किया गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोग घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला लखीसराय जिले का है। एसपी लखीसराय पंकज कुमार ने बताया कि, कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और चार अन्य घायल हैं। घटना उस वक्त घटी जब वे छठ घाट से पूजा कर लौट रहे थे। 3 घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है।

Read More: ये थे भारत के हारने की असली वजह, इनके रहते लगातार 7 नॉकआउट मैच हार चुकी है टीम इंडिया, यहां समझिये पूरी बात

घर के सामने रहने वाला आशीष ने किया हमला

लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने कहा, गोली मारने की घटना पीड़ितों के घर के सामने रह रहे आशीष चौधरी नाम के व्यक्ति ने किया। गोली 6 लोगों को लगी है जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हैं और जिनको यहां से पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है और 1 का यहां पर इलाज चल रहा है। घटना कारण ये है कि आशीष चौधरी का संबंध मृतक पक्ष के लड़की के साथ था और आशीष उनके लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे… आगे की जांच जारी है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त