CG Election 2023: वोट देने के लिए लाइन में खड़ी महिला की हुई मौत, मचा हड़कंप

तोपचंद, बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बीच बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आई है। वोट देने के लिए लाइन में खड़ी एक महिला की अचानक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि, यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई है।

Read More: केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने किया मतदान, कांग्रेस पर साधा निशाना

मृतका का नाम सहोदरा उम्र 60 वर्ष बताया जा रहा है। घटना की पुष्टि भूपेंद्र अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी कसडोल ने की है. मामले की जांच में कसडोल पुलिस जुट गई है। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त