रायपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीटः थाने में हुआ जमकर हंगामा, अलग-अलग थानों से पहुंची पुलिस की टीम

तोपचंद, रायपुर। रायपुर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। दारू-मुर्गा और साड़ी बांटने व पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के सैंकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और वहां भी जमकर हंगामा किए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग थानों से पुलिस टीम व जवानों को बुलाया गया।

पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। बुधवार देर रात तक कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर मारपीट और दारू-मुर्गा बांटने व चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

सरस्वती नगर थाने के भीतर घूसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के खिलाफ नारेबाजी की।

पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद

आजाद चौक थाना इलाके के सीएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि भवानी नगर एरिया में विवाद और पोस्टर फाड़े जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में लड़ाई हुई थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और दोनांे पक्षों को थाने बुलाया था। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

Read More: छत्तीसगढ़ में Paytm ने जूनियर मैनेजर के पद पर निकाली वैकेंसी, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई, जानिए पूरी डिटेल्स

कांग्रेस ने कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पोस्टर फाड़ रहे थे

कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ता भरत यादव और केके कोठारी कोटा इलाके में खाना खाने के बाद टहलने निकलने थे। तो उन्होंने देखा की भाजपा के 50-60 कार्यकर्ता खाने-पीने की सामग्री, दारू-साड़ी के साथ थे साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के पोस्टर फाड़ रहे थे। उसका विरोध उन लोगों ने किया। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी और खाने-पीने की सामग्री उनपर फेंक दी। इसके विरोध मंे हम थाने पहुंचे थे और हमने शिकायत दर्ज करा दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरकर की मारपीट

भाजपा कार्यकर्ता प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि, शशांक सिंह ठाकुर जो भाजपा के कार्यकर्ता है वह घर जा रहे थे तो सार्वजनिक स्थानों पर आज रात में पोस्टर लगाने और दिवालों में चिपकाने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे थे। उनको आचार संहिता का उल्लंघन करने से मना किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता गाली-गलौच और मारपीट पर उतारु आ गए। जब वह वहां से बचकर आगे बढ़ तो कांग्रेस के गुंडों ने फिर से उसे घेरकर उसके साथ मारपीट की। 112 को उसने सूचना दी जिसके बाद उनको 112 की टीम ने बचाकर थाने लाया। हमने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त