कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से भाजपा की शिकायत, कहा- भाजपा महिलाओं की निजता का हनन कर रही है

@वैभव चौधरी

तोपचंद, धमतरी। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में विवाहित महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये देने का वादा किया है। जिसको लेकर भाजपा महिलाओं से फार्म भरा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में आपत्ति जताई है।

धमतरी कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता लेने पहुंची प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता शिल्पा देवांगन ने कहा कि भाजपा महिलाओं से फार्म भरवा कर उसे कूड़ा में फेंक रहे है। बताया कि फार्म में महिलाओं का मोबाइल नंबर, आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर भरा गया है। ऐसे में असामाजिक तत्व इसका गलत उपयोग कर सकते हैं। भाजपा महिलाओं की निजता का हनन कर रहे है।

Read More: जांजगीर में अमित शाह ने भरी हुंकार: कहा- माताओं-बहनों के प्रति राज्य सरकार की कोई जिम्मेदारी है की नहीं?

कांग्रेस प्रवक्ता ने लोगों को भाजपा से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस ने महिलाओं को 15 हजार हर साल देने का वादा किया उसे सरकार आने के बाद दिया जाएगा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त