CG NEWS : नक्सलियों ने ली थी भाजपा नेता रतन दुबे की जान, पर्चा फेंक ली हत्या की जिम्मेदारी, जानिए पूरा मामला

कोडागांव, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के कोडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों द्वारा एक पर्चा फेंका गया है जिसमें रतन दुबे की हत्या की बात लिखी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या का मामला सामने आया था। जिसको लेकर नक्सलियों ने खुलासा किया है। जिसमें नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

नक्सलियों ने पर्चे में रतन दुबे द्वारा जनविरोधी नीतियों को अमल करने के कारण मौत की सजा देने का उल्लेख किया है। बताया जा रहा है कि बयानार थाना क्षेत्र में पर्चा मिला है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, बीते 4 नवंबर को भाजपा नेता रतन दुबे झारा थाना इलाके के ग्राम कौशलनार में चुनाव प्रचार करने गये हुए थे। रतन दुबे कौशलनार के बाजार में एक माइक और स्पीकर के सहारे भाजपा की योजनाओं और घोषणाओं को गोंडी में ग्रामीणों को बता रहे थे और भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे थे। कुछ देर बाद ही पीछे से माओवादियों ने उन हमला कर दिया।

नक्सलियों ने धारदार हथियार से भाजपा नेता पर बेरहमी से लगातार वार किया। जिसके बाद तत्काल उन्हें जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रतन दुबे को मृत घोषित कर दिया। जिसके मामले में आज नक्सलियों ने पर्चा फेंककर खुलासा किया है।

Archi jain

My name is Archi Jain . Presently I am working in Topchand. com, here I am posted as copy editor and anchor. Before this I worked in Swadesh channel. I have completed my studies from KTUJM university .

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त