CG Weather Update : प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, अगले 72 घंटों में तापमान गिरने की संभावना, जानें क्या है मौसम का हाल

रायपुर, तोपचंद। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में और पारा गिर सकता है। कंपकंपी वाली ठंड की जल्द एंट्री होगी। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदल गई है। इसके चलते ठंड अधिक महसूस हो रही है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि इसके प्रभाव से आने वाले पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक हल्की वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर और सोनहत रहा, वहां के कृषि विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नवंबर के तीसरे सप्ताह बढ़ेगी

मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह से ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने आगे बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर स्थित है, जिसके पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते हवा में नमी की मात्रा में वृद्धि की संभावना है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ठंड

रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ठंडी हवाओं के आने के कारण देर रात ठंड बढ़ने लगी है। विशेषकर ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव ज्यादा देखा गया है।

Archi jain

My name is Archi Jain . Presently I am working in Topchand. com, here I am posted as copy editor and anchor. Before this I worked in Swadesh channel. I have completed my studies from KTUJM university .

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त