तोपचंद, रायपुर। राजनांदगांव के डोंगरगढ़ विधानसभा में गजब का नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां एक जगह बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। तभी अचानक वहां एक दूल्हे की एंट्री होती है। अब आप सोच रहे होंगे की दुल्हा बारात लेकर पहुंचा होगा। नहीं, दुल्हा अपने परिवार वालों के साथ पहुंचा और मतदान किए।
बता दें कि, आज छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। इसमें राजनांदगांव के डोंगरगढ़ विधानसभा सीट भी शामिल है। डोंगरगढ़ मतदान केंद्र क्र 140 में शादी के जोड़े में मतदान करने सरदार अमृत सिंह यहां पहुंचे। सभी देखकर हैरान रह गए की बारात यहां क्यों आ रही है।
Read More: CG Big News: सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 जवानों के घायल होने की खबर
बताया जा रहा है कि, सरदार अमृत सिंह की बारात दुर्ग के लिए निकली थी। इससे पहले दूल्हे के पोशाक में परिवार ने अमृत सिंह को लेकर मतदान किया, उसके बाद बारात आगे के लिए रवाना हुई। इस सिख परिवार ने अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक जागरूक नागरिक होने का उदाहरण पेश किया।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें