CG Big News: IED की चपेट में आने से दो जवान और दो मतदान कर्मी घायल…

तोपचंद, कांकेर। कांकेर में मतदान से ठीक एक दिन पहले नक्सलियों आईईडी प्लांट किया था जिसकी चपेट में आने से जवान और दो मतदान कर्मी के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि, पखांजुर क्षेत्र के छोटेबेटिया थाना के तहत रेंगावाही धान खरीदी केंद्र के पास स्थिति पुलिया में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

Read More: लाखों का काम बिना टेंडर के ठेकेदार को दिया: पालिका CMO ने जनपद के कार्यपालन अधिकारी को लिखा पत्र, काम तत्काल बंद करने कहा

मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया के चार मतदान दलों को लेकर कैम्प मारबेड़ा से रेंगाघाटी रेंगागोंदी मतदान केन्द्र जा रही थी। तभी वे आईईडी के चपेट में आ गए।

नारायणपुर में भी एक जवान घायल

नारायणपुर जिले के मुरहापदर गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम को निष्क्रिय करने के दौरान आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भारती कराया गया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त