योगी ने बताया कैसा होगा राम राज्यः सुकमा में बोले- कांग्रेस नहीं चाहती थी राम मंदिर बने

तोपचंद, सुकमा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे दिन आज छत्तीसगढ़ में दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बस्तर संभाग के सुकमा जिले में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने।

अगर कांग्रेस चाहती तो लंबे समय तक उनकी सरकार रही उन्होंने राम मंदिर का निर्माण नहीं करने दिया विवाद खड़ा किया। वे राम भक्तों को पिटवाते थे। उनके सहयोगी गोली चलवाते थे। उन्होंने तो कहा कि राम हुए की नहीं हम ये भी नहीं जानते। ये लोग भागवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा कर रहे थे।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपने साढ़े नौ साल के शासन के दौरान योजनाओं के माध्यम से श्राम राज्यश् की नींव रखी थी, यह शब्द आमतौर पर प्राचीन काल से परोपकारी शासन के उच्चतम स्तर को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. गरीबों के लिए आवास, शौचालय, नल का जल और स्वास्थ्य बीमा से संबंधित सारे काम किए गए हैं.

Read More: CG News: शराब दुकान में दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

देश में राम राज्य की घोषणा की शुरुआत होगी. राम राज्य का अर्थ है एक ऐसा शासन जहां जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। योजनाओं का लाभ गरीबों, वंचितों और आदिवासियों सहित सभी तक पहुंचेगा। सभी को सुरक्षा, सुविधाएं और संसाधनों पर अधिकार मिले। यही राम राज्य है।

कांग्रेस समस्या बन गई हैरू योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में ष्लव जिहादष् और धर्मांतरण बढ़ा है. यहां की सरकार लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर चुप है. वह हर तरह से ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है. कांग्रेस अपने आप में एक समस्या बन गई है. जितनी जल्दी हो सके इस समस्या से छुटकारा पाएं और छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करने में हमारा साथ देंष्

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त