Chhattisgarh में कांग्रेस के ये है 20 वादे, घोषणा पत्र में किया ऐलान, 10 लाख तक फ्री इलाज…

तोपचंद, रायपुर। CG Congres Ghoshna Patra 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

CG Congres Ghoshna Patra 2023: कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों समेत अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कई वादें किए है। आईए जानते है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किन-किन बातों और वादों को शामिल किया और आम जनता के लिए क्या-क्या ऐलान किया है।

Read More: CG Congress Manifesto 2023: 3200 में धान की खरीदी के साथ साथ युवाओं को साधने कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव

कांग्रेस के घोषणा पत्र की 20 प्रमुख बातें…

  • फिर से किसानों का कर्जा माफ करने का ऐलान.
  • 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी.
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस देने का ऐलान.
  • सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में देने का ऐलान.
  • अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी.
  • 200 यूनिट तक बिजली सबको मुफ्त देने का ऐलान.
  • KG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE. डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI शामिल.
  • अब 7000 की जगह भूमिहीनों को 10,000 रुपए प्रतिवर्ष देने का ऐलान.
  • लघु वनोपजों पर MSP के अतिरिक्त 10 रुपए/किलो देने का ऐलान.
  • 17.5 लाख गरीबों को आवास देने का ऐलान.
  • 10 लाख तक फ्री इलाज का ऐलान.
  • ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल’ में सब बच्चों को एक समान और शानदार शिक्षा। सभी सरकारी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल बनाए जाने का ऐलान.
  • “मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” से अब दुर्घटना में भी नि:शुल्क इलाज.
  • तिवरा का समर्थन मूल्य में होगी खरीदी.
  • युवाओं को उद्योग व्यवसाय लोन में 50% सब्सिडी देने की बात.
  • स्व सहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ़.
  • RIPA की संख्या 1000 हो जाएगी. 700 नए बनाए जाने का ऐलान.
  • संस्कारधानी राजनांदगांव में लागू परंपरा को मिलेगा बढ़ावा, सरकार करेगी अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध*
  • 66,000 से अधिक वाहन मालिकों के होंगे कर्ज और कर माफ.
  • जातिगत सर्वे कराने का ऐलान.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त