कांकेर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान का पहला चरण 7 नवंबर को होना है। चुनाव का लगातार बहिष्कार कर रहे नक्सली अभी एक्टिव मोड पर हैं। पहले चरण में 7 नवंबर को बस्तर संभाग में वोटिंग होनी है। जिसके चलते जवान अलर्ट मोड पर आकर नक्सली के मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं। इसी बीच आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब एक घंटे तक चली इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
मुठभेड़ कांकेर जिले के ताड़ोकी क्षेत्र में हुई है। यहां तड़के सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी, तभी मुरनार के जंगलों में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक घंटे तक दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई।जिसके बाद जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया और नक्सल कैंप को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त किया है।
एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। नक्सल कैंप ध्वस्त किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल हुए हैं। जवानों के लौटने के बाद विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल सर्चिंग जारी है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें