
तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को लेकर विपक्ष के नेताओं के बयान सामने आ रहै। भाजपा नेता इसपर जनता को विश्वास नहीं होने की बात कह रहे है तो वहीं कांग्रेस नेता भाजपा के घोषणा पत्र को नकल बता रहे है।
कांग्रेस के घोषणापत्र पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस के घोषणापत्र पर विश्वास नहीं किया जा सकता। पांच साल पहले उन्होंने राज्य में शराबबंदी का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ की जनता उन पर विश्वास क्यों करेगी? 5 साल पहले वादा किया था 20 लाख तक मुफ्त इलाज करेंगे नहीं किया। आजतक मकान नहीं दिया। 4 गैस सिलेंडर मुफ्त देने की बात कही गई थी। 10 लाख लोगांे को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी। नियमितिकरण की बात कही गई थी। हम जो गारंटी दे रहे है वह इस देश के प्रधानमंत्री की गारंटी है।
Read More: कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने कहा- भाजपा का घोषणा पत्र जुमलेबाजी, इनकी पुरानी गारंटी कभी पूरी नहीं हुई
हमने नई बातें भी जोड़ी है: उप मुख्यमंत्री
अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने कांग्रेस की बातों को नकल करने की कोशिश की है। कांग्रेस ने अपने सोच और विचार के अनुरूप 5 साल में जो काम किए हैं उन्हें आगे रखा है और कुछ नई बातें भी जोड़ी हैं।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें