
रायपुर, तोपचंद। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदले नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर में मौसम साफ़ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।
शुक्रवार को कैसा रहा मौसम
शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर में हल्की बारिश के बाद रात में भी तेज पानी गिरा। जिसके कारण तापमान कम हुआ है। रायपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर,बलोदा बाजार, धमतरी,दुर्ग,बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के एक दो स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश हुई।
अगले 24 घंटे मौसम का हाल
आज राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। बादल नहीं रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।
शहरों में तापमान
- रायपुर का अधिकतम तापमान 32.4डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8डिग्री रहा ।
- बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया।
- पेंड्रा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा ।
- अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा ।
- जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा ।
- दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा ।
- राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें