
सुकमा, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां CRPF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान का नाम गौकरण (32 वर्ष) बताया जा रहा है, जो CRPF के 227 बटालियन में पदस्थ था। हालांकि, सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामला तोंगपाल थाना क्षेत्र का है।
गार्ड रूम में लगी थी ड्यूटी
जानकारी के मुताबिक, जवान गौकरण मोहला मानपुर का रहने वाला था, जो सुकमा के लेदा में CRPF 227 बटालियन में पदस्थ था। शनिवार को उसकी ड्यूटी गार्ड रूम में लगी हुई थी। सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच उसने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप के साथी जवान भी मौके पर पहुंचे।
हॉस्पिटल ले जाते वक़्त हुई मौत
घायल जवान को सुकमा के अस्पताल लेकर गए। जहां गंभीर स्थिति में उसे जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें