रायपुर, तोपचंद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। खड़गे सुकमा और महासमुंद में दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे 7 महीने में 6वीं बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। सुकमा में पहले चरण में 7 नवंबर को वोटिंग होनी है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के लिए अब केवल 6 दिन बाकी हैं। इसे लेकर कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही है। राहुल गांधी के 2 दिवसीय दौरे और प्रियंका गांधी की 2 बड़ी सभाओं के बाद अब खड़गे भी प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं।
ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
खड़गे बुधवार को सुबह 10 बजे नई दिल्ली से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11.40 बजे जगदलपुर से सुकमा जाएंगे। दोपहर 12.20 सुकमा में आमसभा में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे सुकमा से महासमुंद के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 2.40 बजे खड़गे महासमुंद में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.50 बजे हेलीकॉप्टर से महासमुंद से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे रायपुर से नई दिल्ली लौट जाएंगे।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें