CG Weather Update: रायपुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि अभी तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान फिरावत के साथ ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसी बीच रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में दो डिग्री तक ज्यादा रहा। वहीं सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 33.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस जशपुर में दर्ज किया गया।
इस जिले में पारा से पांच डिग्री कम
मौसम विभाग के पिछले 30 वर्ष के औसत के हिसाब से कई क्षेत्रों में पारा सामान्य से अधिक तो कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम है। आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी राजनांदगांव और दुर्ग में औसत से तीन डिग्री तक कम है, जबकि राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम है।
दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड
अभी फ़िलहाल गुलाबी ठंड सुबह और रात में ही महसूस हो रही है, जबकि नवंबर के दूसरे सप्ताह यानी दीपावली के बाद पारा गिरने की संभावना है, जिसमें सर्वाधिक गिरावट उत्तर और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में होने की संभावना है, जबकि राजधानी सहित मध्य छत्तीसगढ़ में भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें