रायगढ़ में BJP पर बरसे CM भूपेशः बोले- हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है… अपनी घोषणाओं को पूरा करेंगे

तोपचंद, रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कर्जमाफी, बोनस और अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बीजेपी को किसान विरोधी भी बताया।

सीएम भूपेश ने कहा कि, बीजेपी किसान विरोधी है। केंद्र की मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लागू करती है, जिसके खिलाफ आंदोलन में 800 किसानों की जान चली गई। हमारी कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है, तो बीजेपी के पेट में दर्द होता है।

15 साल तक भाजपा ने ठगाः सीएम भूपेश

जनसभा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक बीजेपी सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया। 2014 से 2018 तक यहां भी डबल इंजन की सरकार थी। उस डबल इंजन की सरकार में किसानों पर अत्याचार कर कहर बरपा दिया गया था। बीजेपी बोनस के वादे से मुकर गई। 15 क्विंटल धान खरीदी को 10 क्विंटल कर दिया गया। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तो धान खरीदी पर किसानों को 50 से 60 रुपये बोनस मिलता था। 80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी होती थी। मोदी जी के आते ही बोनस मिलना बंद हो गया और धान खरीदी भी घटकर 56 मीट्रिक टन हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में आम जनता की आय बढ़ी है। हम बटन दबाते हैं तो किसानों, भूमिहीन मजदूरों, गोबर विक्रेताओं की जेब में पैसा जाता है। कोरोना के समय में कांग्रेस की सरकार ने तीन महीने का राशन एडवांस में जरूरतमंदों को पहुंचाया। 26 लाख लोगों को मनरेगा से काम दिया। जबकि रमन सिंह और बीजेपी की सरकार में हर वर्ग को ठगने का काम किया गया। चिटफंड कंपनी के पैसे खाए, नान घोटाला, चावल घोटाला किया। यहां तक कि टिफिन, चप्पल, मोबाइल वितरण तक में कमीशन खाया।

Read More: CG में अब भरोसे की बात! CM भूपेश के बयान पर बोले डॉ. रमन- कांग्रेस ने तोड़ा जनता का भरोसा

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- झूठ बोलते हैं मोदी जी

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र सरकार करती है। मोदी जी झूठ बोलते हैं। मोदी जी बताएं कि बनारस में किसान 1200 रुपये में धान बेचने को क्यों मजबूर हैं, जबकि वहां डबल इंजन की सरकार है। हम जैसे ही किसानों के कर्जमाफी की घोषणा करते हैं बीजेपी के पेट में दर्द होने लगता है, वह सवाल खड़े करने लगती है। बीजेपी की केंद्र सरकार भी कर्ज माफ करती है लेकिन सिर्फ उद्योगपतियों का। वो उद्योगपतियों का साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये रुपये का कर्ज माफ कर देते हैं, हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं तो सवाल खड़े करते हैं। विपक्ष में होने के बाद भी बीजेपी के नेताओं ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। यहां रमन सिंह के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। वह लोग किसके लिए काम करते हैं आप जानते हैं। अगर कमल छाप वाले धोखे से जीत गए तो सबसे ज्यादा लाभ अडानी को होगा। आज खदान, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, फैक्ट्री सब अडानी के पास जा रही है इसलिए इस चुनाव में सावधान रहने की जरूरत है।

हमारी लड़ाई झूठ बोलने और अफवाह फैलाने वालों सेः सीएम भूपेश

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी लड़ाई झूठ बोलने और अफवाह फैलाने वालों से है। हमें डराया जा रहा है, लेकिन हम न डरे हैं न झुके हैं। हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है, तो ईडी और आईटी से क्या डरेंगे। हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ बनाने का काम किया। हर ब्लाक में जैतखाम का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- बीजेपी की आदिवासियों से पता नहीं क्या दुश्मनी है

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कहा कि बीजेपी की आदिवासियों से पता नहीं क्या दुश्मनी है। उनकी सरकार में आदिवासियों की जमीन छीन ली गई। आदिवासियों से जर्सी गाय देने का वादा कर रमन सिंह मुकर गए। जबकि कांग्रेस की सरकार में आदिवासियों को जमीन लौटाई गई। उनके विकास के लिए काम हुआ है।

हम अपनी घोषणा पर अडिगः सीएम भूपेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चार घोषणाएं कर चुकी है। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी किसी भी कीमत पर होकर रहेगी। 17.5 लाख परिवार को आवास दिलाने की प्रक्रिया हमने शुरू कर दी है। हमारी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज फिर माफ होगा और जातिगत जनगणना होकर रहेगी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त