CG Weather Update : धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, न्यूनतम तापमान में हो सकती है गिरावट, जानें छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान

रायपुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ से 13 अक्टूबर को दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी हैं. नवरात्र के शुरुआत होते ही प्रदेश में हल्की और गुलाबी ठंड भी पड़ने लगी है. ठंड का असर सुबह और रात के समय ज्यादा रहता है. मौसम विभाग की माने तो सोमवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रह सकता हैं. अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि मानसून की वापसी के साथ ही अब धीरे धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. रविवार को प्रदेश के बलरामपुर और कोरिया में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया और सरगुजा में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया. बात अगर सोमवार को रायपुर के तापमान की करें, तो रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान

रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 33.1 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 17 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 16 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.02 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया.

Archi jain

My name is Archi Jain . Presently I am working in Topchand. com, here I am posted as copy editor and anchor. Before this I worked in Swadesh channel. I have completed my studies from KTUJM university .

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त