कांग्रेस और CM भूपेश पर डॉ. रमन का जुबानी हमलाः बोले- ऐसी भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा आज तक नहीं देखा

तोपचंद, रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर भी पलटवार किया है। साथ ही कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

डॉ. रमन सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल के हिमंत विस्वा सरमा को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि, असम के मुख्यमंत्री है छोटा सा राज्य है, आर्थिक रूप से कमजोर है। उसके साथ आजतक भ्रष्टाचार के कोई मामले जुड़े ही नहीं है। तुम्हारा कांग्रेस का तो घोषित है 15 हजार करोड़ रूपए कमाए हो और ईडी ने तो प्रमाणित भी कर दिया।

कांग्रेस में नामांकन के दौरान कोई बड़े नेता नहीं आ रहे है इसपर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, कांग्रेस में एक ही परिवार के नेता बड़े चेहरे के रूप में दिखाई देते हैं। कांग्रेस के पास बड़े फेस के रूप में केवल दो ही चेहरे है। या तो राहुल गांधी को बुला लें या फिर प्रियंका गांधी को। बाकी किसी नेता की गिनती तो कांग्रेस में होती नहीं है।

Read More: Raipur IT Raid: रायुपर में इन ज्वेलरी शॉप में आयकर का छापा, मचा हड़कंप

महादेव एप के तार भी जुड़े हैः डॉ. रमन

सीएम भूपेश के द्वारा डॉ. रमन को घोटालेबाज कहे जाने वाले बयान पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, अमित शाह जी ने कई बार कहा है कि, भ्रष्टाचार में यदी किसी ने किर्तीमान हासिल किया है तो वह भूपेश बघेल ने किया है। हिंदुस्तान में ऐसा कही भी नहीं हुआ होगा। कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा है।

पीएससी के बच्चों के परीक्षा मामले में जब पैसा खा सकते है। शराब, चावल, कोयले में और ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसा खा सकते है भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को हमने राजनीतिक जीवन में नहीं देखा था। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के तार भी मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ते हैं, अब प्रदेश की जनता भी समझ चुकी है कि भूपेश बघेल कितने बड़े घोटालेबाज हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त