राजनांदगांव से मिली टिकट, गिरीश देवांगन बोले- हम बड़े अंतर से डॉ. रमन सिंह को हराएंगे…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस बाद कांग्रेस ने राजनांदगांव से डॉ. रमन सिंह के सामने खनिज निगम अध्यक्ष गिरिश देवांगन को प्रत्याशी बनाया है।

प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित होने के बाद गिरिश देवांगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, राजनांदगांव में रमन सिंह को बड़े अंतर से हरायेंगे। पार्टी ने मुझे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। मैं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। पेशे से कृषक हूं। मेरी आजीविका का साधन खेती और किसानी है। राजनांदगांव का यह चुनाव एक किसान और किसानों के शोषक के बीच है। यह चुनाव उस डॉ. रमन सिंह के खिलाफ है जिनके 15 साल तक मुख्यमंत्री रहते प्रदेश से 15 लाख किसानों ने आत्महत्या की थी।

यह चुनाव उस रमन सिंह के खिलाफ जिन्होंने 2008, 2013 के चुनाव में किसानों से धान पर बोनस देने का वायदा कर नहीं दिया। यह चुनाव उस रमन सिंह के खिलाफ है जिन्होंने धान की कीमत 2100 रूपये देने का वायदा कर किसानों का वोट तो ले लिया लेकिन धान की न तो कीमत 2100 दिया और न ही 300 बोनस दिया।

Read More: CG Election 2023: हो गया फाइनल, पाटन में भीड़ेंगे कका-भतीजा, CM भूपेश के सामने होंगे विजय बघेल

गिरिश देवांगन ने आगे कहा कि, यह चुनाव उस रमन सिंह के खिलाफ है जो भूपेश सरकार के द्वारा 2500 में धान खरीदी का विरोध करते रहे, जिनके किसान विरोधी चरित्र के कारण भूपेश सरकार ने किसानों को 2500 देने के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू कर 9000 रूपये और 10000 रूपये प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया।

डॉ. रमन पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता गिरिश देवांगन ने आगे कहा कि, प्रदेश के किसानों का आर्शीवाद उनका साथ हमारे साथ है। गिरीश देवांगन किसानों के प्रतिनिधि के रूप में राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहा है, हम बड़े अंतर से रमन सिंह को हरायेंगे। राजनांदगांव की बदहाली चुनाव में बड़़ा मुद्दा होगा। राजनांदगांव की जनता के आर्शीवाद से सांसद और तीन बार मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद उसी राजनांदगांव की उपेक्षा करते रहे। मैं राजनांदगांव के समग्र विकास के लिये चुनाव मैदान में हूं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त