CG Election 2023 Update : कांग्रेस की सूची पर सरोज पांडेय का तंज, कांग्रेस की सूची के साथ ही हार तय, छन्नी साहू और गुरु रूद्र कुमार को लेकर कही बड़ी बात….

CG Election 2023 Update : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी रण में भाजपा के सामने कांग्रेस ने अपने 30 प्रत्याशियों की सूचि जारी कर दी है। एक तरफ जहां लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई तो वही 8 विधायकों की टिकट काट दी। लिस्ट के सामने आने के ठीक बाद अब सियासी पारा हाई हो गया है और विरोध के स्वर भी कांग्रेस में साफ़ दिखाई दे रहे है। इन सब के बीच भाजपा की तरफ से सांसद सरोज पांडे की प्रेसवार्ता से सियासी तापमान और गर्म हो गया है।

कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशियों की सूची को लेकर सांसद सरोज पांडे ने कहा कि मुहूर्त देखकर सूची जारी की वो भी मात्र 30 लोगों की। आश्चर्य की बात है, पुराने चेहरे को ही टिकट दिए हैं। कांग्रेस ने केवल 30 घिसे-पिटे चेहरे जारी किए, जिनका मैदान में कही कोई औचित्य नहीं है।कांग्रेस की सूची के साथ ही हार तय है।

पाटन में कांग्रेस की टिकट को लेकर क्या कहा ?

सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अश्लील सीडी कांड के आरोपी हैं, घातक हथियार से दंगा फैलाने का आरोप है, उन्हे भी टिकट मिला है। भूपेश बघेल को रिपीट इसलिए किया गया क्योंकि वो कांग्रेस पार्टी के एटीएम हैं। जिन प्रत्याशियों का चयन कांग्रेस ने किया है। हमारी सूची पर बोलने वालों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।

हमने 43 नए चेहरों को मौका दिया है। मुख्यमंत्री सहित सभी प्रत्याशियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है। प्रियंका गांधी को यूपी जाने पर याद आता है कि वो लड़की हैं।

इन 8 विधायकों की कट गई टिकट

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 30 प्रत्याशियों के नाम जारी किए है। इनमें कई सीटिंग विधायकों को उसी सीट से टिकट नहीं मिली है। यानी की कई ऐसे सीट है जिनपर वर्तमान में तो कांग्रेस के विधायक है लेकिन उन्ही चेहरों पर कांग्रेस ने भरोसा नहीं जताया और नए दावेदारों को प्रत्याशी बनाया है। पहली लिस्ट में आठ विधायकों का टिकट काटा गया है जिनमें तीन महिला विधायक शामिल हैं।

छन्नी साहू की टिकट काटी गई, इस पर क्या करेंगी प्रियंका गांधी, छन्नी साहू क्या महिला नहीं थी ? उनकी टिकट काटने का कारण क्या है? भूपेश बघेल ने गिरीश देवांगन की राजनीतिक बलि चढ़ा दी। भूपेश बघेल अपने साथियों को भी नहीं छोड़ते हैं। मुख्यमंत्री के कैबिनेट के सहयोग और भ्रष्टाचार के सहयोगियों को टिकट देगी, क्योंकि कोई नया चेहरा कांग्रेस के पास नहीं है।

झीरम मसले का कागज क्यों नहीं निकल रहा, अब कहा है वो नाम ?

झीरम जांच पर सरोज पांडेय ने कहा, झीरम कांड हुआ तो भाजपा पर आरोप लगा। मुख्यमंत्री कहते थे कि, वो पॉकेट में वो नाम लेकर घूमते हैं, 5 साल बीत गया वो नाम कहां गया? सरकार आने के बाद उजागर करने की बात कही थी। आज तक इस मामलें में स्पष्टता से कोई बात नहीं कही। आरोप लगाना अलग बात है। सरकार 5 साल चली, बहस के लिए लोगों के नाम तय हुए। बीजेपी के ईमानदार व्यक्तित्वों पर आरोप लगाया गया।

रायमुनी भगत की टिकट पर क्या कहा सरोज पांडेय ने :

ऐसा नहीं है की सिर्फ कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी के अंदर विरोध हो रहा है। विरोध वाला ड्रामा भाजपा में भी पहली लिस्ट के बाद खूब देखने को मिला। मगर रायमुनी भगत को लेकर सरोज पांडेय ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बात रखने का अधिकार है।

नवागढ़ से मिली रुद्रगुरु को टिकट, भाजपा ने कसा तंज

रुद्रगुरु की टिकट पर सरोज पांडेय ने कहा कि रुद्रगुरू अपनी सीट जीत नहीं सके थे इसलिए जगह बदल दी है। कांग्रेस परिवारवाद की बात कर रही क्या मजाक की बात है। मैने कभी सीएम बनने की इच्छा नहीं जताई, मेरी पार्टी ने मेरे ऊपर हमेशा भरोसा जताया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त