Navratri 2023: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं ये भोग, ऐसे करें पूजा

तोपचंद, धर्म कर्म: 15 अक्टूबर से शरदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन घटस्थापन के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन, अर्चन और स्तवन किया जाता है।

जानिए माँ शैलपुत्री के बारे में

शैल का अर्थ है हिमालय और पर्वतराज हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। पार्वती के रूप में इन्हें भगवान् शंकर की पत्नी के रूप में भी जाना जाता है। वृषभ (बैल) इनका वाहन होने के कारण इन्हें वृषभारूढा के नाम से भी जाना जाता है। इनके दाएं हाथ में त्रिशूल है और बाएं हाथ में इन्होंने कमल धारण किया हुआ है। नवरात्रि के पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है।

Read More: Navratri: अगर आप भी रख रहे है व्रत तो खाएं मखाने का रायता, एनर्जी से रहेंगे भरपूर

लगाये ये भोग

मां शैलपुत्री को सफेद बर्फी का भोग लगाना चाहिए। माता के सामने घी का दीपक जलाएं। एक लाल चुनरी में 5 प्रकार के सूखे मेवे चढ़ाएं और देवी को अर्पित करें। इसके साथ ही 5 सुपारी एक लाल कपड़े में बांधकर माता के चरणों में चढ़ाएं।

मां शैलपुत्री की पूजा का मंत्र

ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नमः।। या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।। वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त