अकलतरा विधानसभा विधायक सौरभ सिंह के विरोध में नारेबाजी, कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी बदलना होगा के लगाए नारे

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव आते ही गुटबाजी का दौर शुरू हो गया है। विधानसभा से भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट वायरल होने के बाद कई जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है और प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे है।

पहले धरसीवां फिर आरंग और अब अकलतरा समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। अकलतरा से मौजूदा विधायक सौरभ सिंह का नाम वायरल हो रही संभावित लिस्ट में देखकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Read More: कौन है योगेश तिवारी जो हुए भाजपा में शामिल? इस विधानसभा से कर रहे दावेदारी…

कार्यकर्ताओं का कहना है कि, सौरभ सिंह को दोबारा टिकट नहीं मिलनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने बदलना होगा बदलना होगा के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने संगठन महामंत्री पवन साय का काफिला रोका, उनसे मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस बीच कार्यकर्ता ‘बदलना होगा बदलना होगा’ के नारे लगा रहे थे.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त