क्या है धन्यवाद पोर्टल? जिससे मिल रही इन कर्मचारियों को राहत

तोपचंद, कोरिया: जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के अभिनव पहल ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को पेंशन सम्बंधित समस्याओं राहत देने के लिए विगत चार माह पूर्व एक नवाचार प्रयास किया गया था।

पेंशन सुविधा के लिए यह पोर्टल

धन्यवाद पोर्टल के नाम से तैयार किए गए इस पोर्टल के माध्यम से जिले के शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्त होने पर उनकी पेंशन सुविधा के लिए यह पोर्टल का निर्माण किया गया है।

बता दें पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में विगत 4 माह पूर्व तैयार इस ’धन्यवाद पोर्टल’ के तहत जिले के 55 विभागों के 788 अधिकारियों-कर्मचारियों को पोर्टल में रजिस्टर किया गया है। विगत 4 माह में सेवानिवृत्त 29 कर्मचारियों एवं उनके कार्यालय प्रमुख के रजिस्टर्ड मोबाइल के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए सन्देश प्रेषित की गई है।

Read More: सस्ते होंगे मोटे अनाज से बने सामान, GST काउंसिल ने घटाया टैक्स

मिल रही ये जानकारी

पेंशन निराकरण की प्रक्रिया की निगरानी इस पोर्टल से की जा रही है। ’धन्यवाद पोर्टल’ द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी व सम्बंधित विभाग प्रमुख को पेंशन प्रकरण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। इस धन्यवाद पोर्टल के माध्यम से कार्यालय प्रमुख, संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन तथा जिला कोषालय तीन स्तरों पर की गई कार्यवाही से शासकीय सेवक को अवगत कराया जा रहा है।

सेवानिवृत्त हुये 29 कर्मचारियों में से 16 कर्मचारियों का संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन अंबिकापुर द्वारा पेंशन अदायगी आदेश (पी.पी.ओ.) जारी किया गया है तथा उनमें से 10 कर्मचारियों को कोषालय द्वारा पेंशन एवं ग्रेच्युटी का भुगतान किया जा चुका है, जिसकी समीक्षा जिला कलेक्टर द्वारा लगातार की जा रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त