कौन हैं नरगिस मोहम्मदी? जिन्हें मिलेगा नोबेल पुरस्कार, अभी है जेल में…

तोपचंद, नेशनल डेस्क: साल 2023 के नोबेल शांति पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस साल ईरान की ऐक्टिविस्ट नरगिस मोहम्मदी (Nargis Mohammadi) को यह पुरस्कार दिया गया है। मोहम्मदी को यह पुरस्कार ईरान में महिलाओं की हालत को बेहतर बनाने के लिए किए गए संघर्ष के बदले दिया गया है।

मोहम्मदी ने ईरान में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और लोगों की आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। गौरतलब है कि शांति का नोबल प्राइज जीतने वाले को एक मेडल, एक डिप्लोमा, 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन की रकम मिलती है।

कौन है मोहम्मदी?

बता दें कि, 51 साल की मोहम्मदी (Nargis Mohammadi) ईरान में मानवाधिकार और महिला अधिकारों के लिए जमकर आवाज उठाती हैं। फिलहाल वह तेहरान की बेहद खतरनाक मानी जाने वाली इविन जेल में 10 साल की सजा काट रही हैं। उनके खिलाफ सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप है। पिछले 30 साल में नरगिस मोहम्मदी को उनके लेखन और आंदोलन के लिए सरकार ने उन्हें कई बार सजा दे चुकी है।

Read More: OnePlus Pad Go : 8 GB रैम और 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ गया है वनप्लस का टैबलेट, कीमत भी कम

अगर आंकड़ों की बात करें तो न्यायपालिका ने मोहम्मदी को पांच बार दोषी ठहराया है, 13 बार गिरफ्तार किया है। इसे दौरान उन्हें कुल 31 साल की जेल और 154 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। उनके पति ने बताया कि इस साल उनके खिलाफ तीन और मामले शुरू किए गए हैं, जिसमें उन्हें अतिरिक्त जेल हो सकती है।

8 साल पहले बच्चों से मिली थी…

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मदी के पति, 63 साल के तगी रहमानी हैं। वह भी एक लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। रहमानी भी ईरान में 14 साल की जेल काट चुके हैं। इसके बाद वह अपने जुड़वां बच्चों के साथ निर्वासन में फ्रांस में रह रहे हैं। सजा के लगातार सिलसिले के चलते नरगिस मोहम्मदी को अपने परिवार और बच्चों से लगातार दूर रहना पड़ा है। उन्होंने अपने 16 साल के ट्विन्स अली और कियाना की आवाज साल भर पहले सुनी थी। अगर बच्चों से मुलाकात की बात करें तो यह हुआ था आठ साल पहले।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त