CG Police Transfer: 2 थानों के प्रभारी बदले, 8 SI और 2 ASI का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

तोपचंद, कोरबा। कोरबा जिले में एक बार फिर से पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। एसपी यू. उदयकिरण ने 3 निरीक्षक, 8 उपनिरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है।

जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें निरीक्षक प्रमोद डनसेना को करतला थाना प्रभारी बनाया गया है, निरीक्षक मनीषचंद्र नागर को बांगो थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना प्रभारी बांगो की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक किरण गुप्ता को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। उप निरीक्षकों में रश्मि थामस, नागेश तिवारी, शिवकुमार कोसरिया, सेराफिन केरकेट्टा, उमराव सिंह नेताम, महासिंह धूर्वे, दादूरैया सिंह, सुमनलाल पोया के नाम शामिल है। वहीं सहायक उप निरीक्षक में ओमप्रकाश परिहार और सुकलाल सिदार के नाम शामिल है।

Read More; दिल्ली शराब घोटाला मामले में 10 अक्टूबर तक आप नेता संजय सिंह ED की रिमांड में

इससे पहले 149 पुलिसकर्मियों का हुआ था तबादला

बता दें कि, 4 अक्टूबर को कोरबा जिले में ही 149 पुलिसकर्मियों को तबादला हुआ था। इस लिस्ट में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम शामिल थे। वहीं चुनाव को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम को मजबूत किया जा रहा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त