Video: केलो नदी में बही कार, महिला ने कूद कर बचाई जान, वीडियो आया सामने

तोपचंद, रायगढ़। Car washed away in Kelo River: रायगढ़ के केलो नदी में बीती रात एक कार गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई वहीं महिला किसी तरह कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकल गई।

पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 7 साढ़े सात बजे एक सफेद रंग की कार केलो पुल के नीचे चक्रपथ से गुजर रही थी। चक्रपथ में पानी भरा हुआ था। नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण कार नदी में बहने लगा।

Read More: CG Transfer: बड़ी संख्या में आबकारी अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। नदी में बहती कार से एक महिला बाहर कूदी। कुछ लोगों ने उसे बचाया जबकि कार में सवार अन्य लोग कार में ही फंसकर कार समेत नदी में बह गए।

घटना की लाइव वीडियो भी सामने आया है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी मौके पर पहंुचे। एनडीआरएफ की टीम के द्वारा अभी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू कर कार को पानी से निकाला गया। कार के अन्दर चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान नटवरलाल अग्रवाल के रूप में की गई। नटवरलाल रायगढ़ के निवासी थे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त