उज्जैन में 15 साल की बच्ची से रेप का आरोपी ने थी भागने की कोशिश, पुलिस ने एनकाउंटर में किया …

Ujjain Rape Case Encounter News : मध्य प्रदेश के उज्जैन में  15 साल की बच्ची से दरिंदगी (Ujjain Rape Case) के मामले में तीन दिन बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर (Ujjain Rape Case Accused Arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एनकाउंटर की भी खबर आ रही थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि रेप के आरोपी ने गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त से फरार होने का प्रयास किया। वहीं ये भी जानकारी मिल रही है कि पुलिस की गिरफ्त से भागने के चक्कर में आरोपी छत से कूदा था जिसके कारण उसे चोट आई है। आरोपी को पकड़ने के चक्कर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों को माधव नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या था पूरा मामला?

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने इस केस पर पूरी नजर रखी थी। पुलिस कप्तान ने बताया, उज्जैन की थाना महाकाल पुलिस को 25 सितंबर के दिन एक नाबालिग बच्ची के लावारिस हालात में भटकने की सूचना मिली थी। उसे फौरन अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया। चूंकि बच्ची यह बता पाने में सक्षम नहीं थी कि वह कहां की रहने वाली है, इसलिए चाइल्ड काउंसलर को बुलाया गया।

तब कहीं कुछ जानकारी मिल सकी। फिर जांच के लिए एसआईटी बनाई गई। शहर के आसपास से तकनीकी साक्ष्य जैसे सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई। फुटेज के आधार पर एक ऑटो चालक को अभिरक्षा में लिया गया। छानबीन करने पर उसकी ऑटो में खून के निशान थे और पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने बताया कि घटना की तारीख को बच्ची के साथ था।

प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा के कुशासन में कोई सुरक्षित नहीं

उज्जैन की घटना पर प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, लेकिन मदद नहीं मिल सकी।

ये है मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फायदा है? अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त