
रायपुर, तोपचंद। राजधानी रायपुर में इंदिरा गाँधी संगीत विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खोले जाने को लेकर खैरागढ़ के लोगों ने विरोध किया है। जिसमें मशाल जुलूस के बाद आज खैरागढ़ बंद का एलान कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि संगीत विवि का केंद्र राजधानी के शैलेन्द्र नगर में पापुनि के पुराने भवन में शुरू हुआ है।
इस मुद्दे ने अब तूल पकड़ लिया है। और यदि यह केंद्र बंद नहीं किया गया तो और भी बड़ा मुद्दा बन सकता है। विरोध में आए लोगों ने कुलपति पर आरोप लगाया है। यह केंद्र गोपनीय तरीके से खोला गया है। लोगों ने कहा कि कुलपति अपनी सुविधा को देखते हुए ये केंद्र रायपुर में खोल रहे हैं। जिसे उन्हें खैरागढ़ न जाना पड़े। इससे विवि के अस्तित्व खत्म हो सकता है।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए राजधानी में इसका केंद्र खोलने पर विरोध किया गया है। जिसमें आज खैरागढ़ बंद का आव्हान किया गया है। जिसमें सभी छोटे बड़े व्यासायिक प्रतिस्ठानों को बंद करने का अनुरोध किया गया है। जिसमें सभी व्यापारियों ने सहमति दी है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें