रायपुर की सड़कों पर गड्ढेः CM हाउस के लिए पैदल निकले भाजपा पार्षद, पुलिस ने रोका, पार्षदों ने कहा- कहां गए 100 करोड़ रुपए

तोपचंद, रायपुर। रायपुर में आज भाजपा के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। सुबह से लेकर देर रात तक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सड़क पर डटे रहे। लेकिन पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर भाजपा पार्षदों को रास्ते में ही रोक लिया।

मुद्दा था रायपुर की सड़कों को लेकर। राजधानी की सड़कों पर गड्ढों के भरमार की मरम्मत कराने और शहर सरकार के कार्यों पर सवाल उठाते हुए भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है।

शहर सरकार पर लगाए ये आरो

भाजपा पार्षदों का कहना है कि, रायपुर शहर में जगह-जगह गड्ढे है। लोगों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की ऐसी दुर्गती से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन शहर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। अभी गणेश पंडाल और भगवान से आशिर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। गणेश विसर्जन और झांकी का भी आयोजन किया जाएगा। लेकिन खराब सड़कों की वजह से लोगों में डर है। सड़कों की मरम्मत करना जरूरी है। लेकिन यहां के महापौर और निगम प्रशासन को जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा।

Read More: केंद्र ने बढ़ाया MSP: CM भूपेश बोले- हमारी सरकार की तुलना में आधी बढ़ोतरी

पार्षदों ने कहा- मुख्यमंत्री से मिलना चाहते है

निगम की नेता प्रतिपक्ष मिनल चौबे और पार्षद मृत्युंजय दुबे समेत भाजपा पार्षदों ने कहा कि, शहर की सड़कांे पर जगह-जगह गड्ढे है। लोगों को पैदल चलने मंे भी समस्या हो रही है। बरसात के बाद हादसों की आशंका बढ़ जाती है। यहां के महापौर और निगम प्रशासन का ध्यान शहर के विकास काम में नहीं है। मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ की घोषणा की थी।

कहां गए वो 100 करोड़, क्या काम हो रहा है। हम लोग सड़कांे की खराब स्थिति और शहर के विकास के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें ज्ञापन देने जा रहे है लेकिन हमें रोक लिया गया है। जबतक सड़कों की स्थिति नहीं सुधरेगी हम प्रदर्शन और का ध्यान इस ओर लाते रहेंगे। हजारों की संख्या मंे फिर से आंदोलन का रूख अपनाएंगे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त