मंत्री लखमा ने भाजपा और केंद्र पर साधा निशाना: कहा- अडानी के लिए ट्रेन रद्द कर रहे हैं

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले राजनीति अब गहमागहमी का माहौल ले रहा है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमलावर दिखाई दे रहे है। मंत्री कवासी लखमा ने आज भाजपा के परिवर्तन यात्रा, ट्रेन रद्द को लेकर बयान दिया है और भाजपा व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

ट्रेनों के रद्द होने को लेकर मंत्री लखमा ने कहा कि हम लोगों ने ट्रेनों के लिए आंदोलन किया। रेलवे में घाटा हो रहा है करके ये लोग अडानी के लिए ट्रेन रद्द कर रहे हैं। अडानी को ठेका दे रहे है। 2024 में राहुल गांधी आएंगे तो ट्रेन चलेगी, महंगाई कम होगी। गरीबों के लिए काम होगा।

परिवर्तन यात्रा पर क्या बोले मंत्री लखमा

मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा कि, इंडिया गठबंधन होने के बाद भाजपा बौखला गई है। भाजपा हमेशा लड़ाने का काम करती है। प्रियंका गांधी आ रही है तब क्यों रैली करना चाहिए। देश को तोड़ो, समाज को बांटों जैसे काम करते है। रैली को बाद में करनी चाहिए।

मंत्री कवासी लखमा ने कांग्रेस विधायक के वायरल वीडियो पर कहा कि, विधायक रामकुमार यादव गरीब आदमी हैं। मैं स्कूल नहीं गया हूं मगर गांधी परिवार और कांग्रेस ने मुझे मंत्री बनाया। गरीबों को मदद करने वाली कांग्रेस पार्टी है। ये रामकुमार यादव को जितना परेशान करेंगे कांग्रेस को उतना फायदा मिलेगा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त