CG News: सवारियों को ले जा रही पिकअप पलटी, 20 लोग घायल, मचा हड़कंप

तोपचंद, दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां यात्रियांे से भरी एक पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में 20 यात्री घायल हुए है वहीं 4 गंभीर बताए जा रहे है।

घटना बचेली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, कटेकल्याण ब्लाक के 35 लोग घूमने के लिए आकाशनगर मेला जा रहे थे। तभी रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर 20 घायलों को अस्पताल भेजा है। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच और पूछताछ कर रही है।

Read More: ‘पैसे की कमी नहीं है, इन लोगों ने लूट मचाई है’: केजरीवाल ने कहा- हम एक-एक रुपए जनता पर लगायेंगे

बताया जा रहा है कि, जो लोग घायल हुए है उनमें राजमन यादव निवासी कारली, भरतलाल यादव, चांदनी नाग बचेली, बुधरी कर्मा बचेली, निशा, कंचन बचेली के निवासी सहित 20 लोग शामिल है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त