
तोपचंद, भिलाई। भिलाई में एक और मर्डर हुआ है। बीते शुक्रवार की रात खुर्सीपार में युवक मलकीत सिंह की हत्या के बाद शनिवार की रात फिर से एक व्यक्ति की हत्या हुई। बताया जा रहा है कि, घर के पास लड़की से बात करने से मना करने पर विवाद हुआ था जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चंद्रशेखर ठाकुर (38 वर्ष) निवासी सुंदर नगर कोहका के रूप में हुई है। घटना रात 9ः30 बजे की है। बताया जा रहा है कि, यहां रहने वाले सचिन चौधरी किसी लड़की से खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान वहां चंद्रशेखर का छोटा भाई युगल किशोर आ गया।
लड़की से घर के बाहर बात करने से किया था मना
युगल ने सचिन को कहा, इस तरह घर के पास लड़की से बात मत करो आस-पास का माहौल खराब होता है। इसे लेकर सचिन और युगल में झगड़ा हो गया। तभी चंद्रशेखर ठाकुर घर से बाहर आया और दोनों को शांत कराने लगा।
बड़ा भाई बेस बल्ला और डंडा लेकर पहुंचा
इसके बाद सचिन ने अपने भाई गोविंदा चौधरी को फोन करके बुला लिया। गोविंदा बेस बल्ला और डंडा लेकर आया और चंद्रशेखर को बुरी तरह पीटने लगा। सीने में ज्यादा चोट लगने से वह वहीं ढेर हो गया। सूचना पर 112 की टीम पहुंची। उसने चंद्रशेखर को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्मृति नगर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
मोहल्ले वालों ने बताया कि चंद्रशेखर और उसका भाई युगल राज मिस्त्री का काम करते हैं। आरोपित अक्सर वहां लड़की से बात करते रात में खड़ा होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें