
तोपचंद, रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा को आज एक साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आज सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। छत्तीसगढ़ में भी आज कांग्रेस नेताओं ने यात्रा निकाली। वहीं विपक्ष के नेता इस यात्रा पर बयान दे रहे है और कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रहे है।
भाजपा विधायक रंजना साहू ने कहा कि, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है लेकिन आज तक इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि उनके केंद्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ क्यों नहीं लाए? क्या वह छत्तीसगढ़ को भारत का अंग नहीं मानते हैं? वे छत्तीसगढ़ को सिर्फ एटीएम मानते हैं।
Read More: CG Accident: तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को कुचला, 9 की मौत
राज्यसभा सांसदों को लेकर साहू ने क्या कहा?
साहू ने आगे कहा कि, सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा निकालने से पहले अपने तीनों परदेसिया राज्यसभा सदस्य को छत्तीसगढ़ के विकास से जोड़ लेना चाहिए। जब से राज्यसभा सदस्य बने हैं उनमें से दो कभी छत्तीसगढ़ वापस भी नहीं आए हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के महासमुंद प्रभारी रंजीत रंजन जी एक बात बताएं आपने कहा था कि नक्सली बुरे नहीं होते तो वह आपके भले भाई भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे क्या?
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें