
कोरबा, तोपचंद। प्रदेश में कई जगहों पर हाथी का उत्पात चल रहा है। हथियों के झुण्ड ग्रामीण इलाकों में घुसकर सारी चीजें तहस- नहस कर रहे हैं। वहीं वनमंडल कटघोरा के केदई रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। यहां के कोरबी सर्किल में ढाई दर्जन से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं।
हाथियों ने लगातार दूसरे दिन उत्पात मचाते हुए 12 से अधिक किसानों की धान की फसल को रौंद दिया। जिससे किसानों को काफी ज्यादा नुकसान हो गया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं और खौफ में हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर नुकसान का आंकलन शुरु कर दिया है। सर्वे के बाद नुकसान की भरपाई के लिए वन विभाग क्षतिपूर्ति राशि देगी। सर्वे के बाद इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें