रानीदहरा वाटरफॉल में डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ आए थे पिकनिक मनाने

तोपचंद, कवर्धा। कवर्धा जिले के रानीदहरा जलप्रपात में नहाने गए दो युवक की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले है। ये अपने दोस्तों के साथ शनिवार को घूमने के लिए आए थे। नहाने के दौरान गहराई में चले गए। दोनों युवक शनिवार शाम 4.30 बजे से लापता थे। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। रविवार को सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तब दोनों युवक के शव बरामद किए गए।

Read More: दो कारों में टक्कर, फिर बाइक को भी लिया चपेट में, गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, अजीत कुंभकार पिता बजारू उम्र 25, निवासी वार्ड 15 कवर्धा अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियों वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में आए थे। जलप्रपात किनारे में खाना खाकर, कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे।

दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश

इसी दौरान राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर उम्र 25, निवासी देवागन पारा कवर्धा व शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। रविवार की सुबह दोनों युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल भेजा गया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त