
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने सरगुजा संभाग के अपने दौरे में पार्टी के भीतर अपने ही विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजा साहब और रानी माता के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी और उन पर जान को खतरे के लगाए गए आरोप पर कोई समझौता नहीं हो सकता।
विष्णु देव साय ने सिंहदेव के उस बयान को भी कांग्रेस में मचे घमासान का परिचायक बताया है कि जिसमें स्थिति अनुकूल नहीं होने पर उत्तर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सीटें आधी भी हो सकने की बात उपमुख्यमंत्री ने कही है।
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता का चाहे जितना राग अलाप रही हो, लेकिन धरातल पर अब भी कांग्रेस पस्त है और कांग्रेस के नेता अपनी हार तयशुदा मानकर चल रहे हैं। कांग्रेस की अंतर्कलह का आलम यह है कि उपमुख्यमंत्री अब अपने राजनीतिक विरोधियों पर खुलकर हमला बोल रहे हैं और इसके बाद भी यदि विरोधियों को तवज्जो दी गई तो सिंहदेव साफ कर चुके हैं कि आगे क्या होगा, यह जनता जाने और पार्टी जाने, पर अब वे कोई समझौता नहीं करेंगे।
विष्णु देव साय ने कहा कि बड़े बेमन से उपमुख्यमंत्री पद पर बैठे सिंहदेव की यह चेतावनी मुख्यमंत्री बघेल और उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के रिश्तों की खटास को जाहिर कर रही है। शायद यही वजह है कि कांग्रेस के पौने पांच साल के कार्यकाल में सरगुजा संभाग के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी सीधे विधायकों के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। सामरी एवं बैकुंठपुर विधानसभाओं में पूरा संगठन ही विधायकों के खिलाफ खड़ा है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें