CG VidhanSabha Chunav 2023 के पहले इस महिला नेत्री ने दिया BJP को बड़ा झटका, सैंकड़ो समर्थकों छोड़ा पार्टी का साथ

VidhanSabha Chunav 2023 विधानसभा चुनाव से पहले सरायपाली में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा की कद्दावर नेत्री राखी चौहान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया, जिसमें बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर के नेता शामिल है।

सप्ताह भर पहले भी जिला पंचायत सदस्य श्याम तांडी ने 150 कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक इस्तीफा दिया था। राखी चौहान वर्तमान में पार्षद है और भाजपा के कई अहम पदों में रह चुके है। भाजपा की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई जिसमें सरायपाली से सरला कोसरिया को उम्मीदवार बनाए जाने से राखी गणेश चौहान नाराज चल रहीं थी। वे गाड़ा समाज से आती है। विधानसभा में गांडा समाज के 40 हजार से अधिक वोटरों की संख्या है।

इस क्षेत्र में भाजपा को बड़ा नुकसान!

VidhanSabha Chunav 2023 विगत दिनों समाज के लोगों द्वारा महापंचायत करके भाजपा उम्मीदवार सरला कोसरिया का विरोध किया था क्योंकि सरला कोसरिया सतनामी समाज से आती है जिसके चलते गांडा समाज के भाजपा नेताओं ने गांडा समाज के लोगों को उपेक्षित करने का आरोप भाजपा पर लगाया है।

.

इस्तीफा देने वालों में समाज के सैकड़ों मंडल से बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इस्तीफे के बाद सरायपाली भाजपा को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है और अनुमान है कि भाजपा नेता जो गांडा समाज से आते हैं और विधानसभा चुनाव की दावेदारी कर रहे थे इस्तीफा दे सकते हैं।

VidhanSabha Chunav 2023 भाजपा नेता श्याम तांडी के बाद ये दूसरा बड़ा इस्तीफा है। भाजपा को बहुत बड़ा नुकसान सरायपाली विधानसभा होने की संभावना है। सरायपाली विधानसभा की सीट भाजपा के हाथों से फिसलती दिख रही है छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा सरायपाली में सरला कोसरिया को उम्मीदवार बनाया जाना सेल्फ गोल साबित हो रहा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त