Video: 5 साल के बच्चे ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से मिला प्रमाणपत्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

तोपचंद, नेशनल डेस्क: पंजाब के बठिंडा के एक 5 साल के बच्चे गीतांश गोयल ने रिकॉर्ड समय में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से प्रशंसा प्रमाणपत्र मिला है।

गीतांश ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1 मिनट 35 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर डाली। बच्चे की प्रतिभा को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उसे 30 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति से सम्मान पाने की खबर से गीतांश के माता-पिता बहुत खुश हैं।

बता दें, इससे पहले साल 2018 में झारखंड में हजारीबाग के रहने वाले 5 साल के बच्चे युवराज ने 1 मिनट 55 सेकंड में भगवान हनुमान की प्रार्थना में 40 छंदों वाला हनुमान चालीसा पढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। इस पर उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था।

इसके बाद सितंबर 2022 में गीतांश गोयल ने 1 मिनट 54 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ करके युवराज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके बाद गीतांश गोयल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। अब गीतांश ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त