
@शुभम पाल
तोपचंद, कांकेर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कांकेर विधानसभा के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस में भी प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोलने पर्यवेक्षकों की टीम कांकेर पहुंची। पर्यवेक्षकों को लुभाने टिकिट के लिए दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। शहर के पुराने कम्युनिटी हॉल में पर्यवेक्षक कांग्रेस से टिकिट मांग रहे दावेदारों से चर्चा की। इस दौरान दावेदारों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन कर कम्युनिटी हॉल पहुंचे।
दावेदारों के नाम पर मुहर लगाने महाराष्ट्र आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नामदेव उसेंडी कांकेर दौरे पर है. उन्होंने बताया कि मैं पर्यवेक्षक बन कर आया हूँ. यहां पर आने के बाद मुझे यंहा का जो वातावरण दिखा छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों से जो हुआ नही था. हमारे भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ और कांकेर क्षेत्र में काम किए है. किसानो का कर्जा माफ किया, न्यूनतम मूल्य में धान खरीदी की। फारेस्ट राइट एक्ट , पेसा अधिनियम का अधिकार दिया. यहां के परंपरागत निवासियों को काफी सहूलियत हुई है। इस क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति भारी जोश और समर्थन है इसीलिए मुझे विश्वास है कि जो भी प्रत्याशी कांग्रेस का होगा वो भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा.
जितनी बड़ी दावेदारी की लिस्ट उतनी बगावत होती है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें ऑल इंडिया कांग्रेस से इसलिए भेजा गया है। कांग्रेस परिवार एक है टिकट एक रहता है। मांगने वाले अनेक रहते हैं। जिसको भी मिले सभी साथ में उसका प्रचार प्रसार करें। हमारा दुश्मन बीजेपी है। आपसी कांग्रेस नही है। हमे आपस मे लड़ाई झगड़ा नही करना है. हमको हमारा प्रत्याशी चुन कर लाना है इसीलिए उनमें जो भी मन मुटाव होगा कांग्रेस पार्टी की तरफ से सहमति लेकर काम किया जाएगा।
गौरतलब हो की कृषि विभाग में पदस्थ सहायक उप संचालक सरजू शोरी ने वीआरएस लेकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। सरजू शोरी ने कांकेर विधानसभा से अपनी दावेदारी ठोकी है। सरजू शोरी ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ अपने निवास से रैली निकालकर कम्युनिटी हॉल पहुंच दावेदारी ठोकी।
इन नामों की हो रही चर्चा
कांकेर विधानसभा से भाजपा द्वारा आशाराम नेताम को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस से पांच दावेदारों के नामों पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस पार्टी की बात करे तो इसमें प्रमुख दावेदारों में वर्तमान विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, नितिन पोटाई, सरजू शोरी, नरेश ठाकुर के नामों की चर्चा की जा रही है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें