
@वैभव चौधरी
तोपचंद, धमतरी। जिले के नगरी क्षेत्र के ग्राम झुरातराई के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 30 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है। तब कही जाकर किसान अपने उपज को बेच पाते है। ऐसे में किसान झुरातराई में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग जिला प्रशासन से कर रहे है। किसानांे का कहना है कि, धान खरीदी केंद्र खुलने से करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।
किसानांे ने बताया कि वर्तमान में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए केरेगांव धान खरीदी जाना पडता है। जिसकी दूरी गांव से करीब 30 किलोमीटर है। किसानों का कहना है कि जंगली रास्ता और ईलाके में हाथी विचरण करते रहते है। जिससे किसानों को हमेशा खतरा बना रहता है। बताया कि कई बार धान लेकर जाने के बाद एक दिन में धान का तौल नहीं हो पाता है।

Read More: CM भूपेश ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया BPO सेंटर का तोहफा, 500 को मिलेगा रोजगार
ऐसे में किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने बताया कि अगर झुरातराई में धान खरीदी केन्द्र खुलता है तो आसपास के ग्राम बासीखाई, कोटरवाही, मगौद सहित 6 गांव के करीब चार सौ किसानों को लाभ होगा। बहरहाल जिला प्रशासन का कहना है कि किसानों की समस्या को दूर करने के लिए संबधित विभाग को निर्देशित किया गया है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें