CM भूपेश का बड़ा बयानः बोले- अब शायद रमन सिंह और उनके बेटे को टिकट ना मिले…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले दावे और पाटन विधानसभा को फतह करने के विजय बघेल के दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम बघेल ने कहा कि कल भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

पहली बात तो यह है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा का पत्ता साफ हो गया है। दूसरा जो कहर बरपाने वाले हैं ओपी चौधरी उसका भी खरसिया से पत्ता साफ हो गया है। तीसरा जो सबसे चौंकाने वाला टिकट है वह विक्रांत सिंह का है। भाजपा ने कहा था परिवारवाद नहीं चलेगा। वह रमन सिंह के भांजे हैं, तो क्या रमन सिंह जी और उनके बेटे क पत्ता साफ करने वाली है क्या भारतीय जनता पार्टी?

Read more: छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें किन्हें मिली जिम्मेदारी

सीएम भूपेश ने आगे कहा कि, कल जो बातें सामने आई इसकी सबसे बड़ी खबर तो यही होना था। विक्रांत सिंह को टिकट मिलना क्या संकेत है कि रमन सिंह को अब शायद टिकट ना मिले। अभिषेक सिंह को टिकट शायद ना मिले। यह कल की सबसे बड़ी खबर उस सूची में से थी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त