BJP के 21 उम्मीदवारों की घोषणाः प्रदेश अध्यक्ष साव ने बताया क्यों जल्दी हुआ प्रत्याशियों का ऐलान

तोपचंद, रायपुर। Announcement of 21 candidates of BJP: छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होना है। इस विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। यह सब के बीच भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Announcement of 21 candidates of BJP: 21 विधानसभा के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार घोषणा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को गंभीरता से लेती है और गंभीरता से चुनाव लड़ती है। हर चुनाव को चुनौती के रूप में हम लोग लेते हैं और इसलिए केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार चुनाव की घोषणा से पहले प्रत्याशी घोषित करना तय किया ताकि हमारे प्रत्याशियों को अधिक समय मिल सके। जनता के बीच जाने का, जनता से आशीर्वाद लेने का, चुनाव प्रचार का इसलिए पार्टी ने पहले प्रत्याशी घोषित किया है।

Read More: क्यों खास है मरवाही विधानसभा? छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री यहीं के, BJP एक बार भी नहीं जीत पाई

साव ने आगे कहा कि, निश्चित रूप से जो सूची जारी हुई है उसमें एक तरफ युवाओं को पर्याप्त जगह मिला है, महिलाओं को पर्याप्त स्थान मिला है, वही अनुभवी और दिग्गज नेताओं को भी इस सूची में स्थान मिला है। निश्चित रूप से इन प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद मिलेगा और छत्तीसगढ़ में कमल खिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

बृजमोहन अग्रवाल का बयान आया सामने

पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हम सभी प्रत्याशियों को जिताएंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाकर फिर से विकास की शुरुआत करेंगे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त