
तोपचंद, भिलाई। भिलाई में स्थित मैत्रीबाग में जन्में व्हाइट टाइगर के तीनों शावकों का नामकरण कर दिया गया है। नन्हे शावकों ने पहली बार खुले में खोला गया। इस दौरान तीनों शावकों ने खूब उछलकूद करते हुए पर्यटकों का मनोरंजन किया।
बता दें कि, इन शावकों के पिता का नाम सुल्तान और मां का नाम रक्षा है। रक्षा ने मैत्रीबाग में 28 अप्रैल 2023 को तीनों शावकों को जन्म दिया था। मैत्रीबाग प्रबंधन की ओर से लगातार नन्हे शावकों और मां को पौष्टिक आहार के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के विटामिन भोजन के साथ दिया गया।
Read More: PCC चीफ दीपक बैज का केंद्र पर हमला, बोले- नरेंद्र मोदी को सिर्फ अड़ानी अंबानी परिवार की चिंता
ये नाम रखा गया है
मैत्री बाग प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारियल फोड़कर नन्हें शावकों की पूजा की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। तीनों नन्हें सफेद शावकों का नाम रुस्तम, राणा और बॉबी रखा गया है।
200 लोगों ने भेजे थे नामों के सुझाव
मैत्रीबाग प्रबंधन को अलग-अलग माध्यम से 200 लोगों ने इन नन्हें शवकों के नाम बतौर सुझाव भेजे थे। इन नामों को मैत्रीबाग प्रबंधन के अफसरों कर्मचारियों के पास लोगों ने सीधे भेजा था। इसके लिए कोई वॉट्सऐप ग्रुप या मेल पर नाम नहीं मांगे गए थे। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष फ्लावर शो कराया जाता है। इनमें से अधिकांश लोग उसमें आया करते हैं। उनके द्वारा ही अधिकांश नाम भेजे गए हैं।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें